राजकुमार यादव हत्याकांड में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार
कोडरमा, जून 11 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर निवासी एवं विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों में से दो और को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। ज्ञात हो कि राजकुमार यादव हत्याकांड में कुल 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। इनमें से सात आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं नीरज यादव, लक्ष्मी कुमारी, सोनाली कुमारी, प्रमिला देवी और राजू यादव समेत पांच आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। शेष तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.