घाटशिला, मार्च 19 -- चाकुलिया, संवाददाता। बुधवार को वार्ड नंबर-10 के नवनिर्वाचित पार्षद राजकुमार मिश्रा चाकुलिया नगर पंचायत के निर्विरोध रूप से उपाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने घाटशिला से लौटने के बाद पुराना बाजार में भगवान बिरसा मूर्ति पर माल्यार्पण किया। फिर समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल समर्थकों ने जमकर पटाखे फोड़े और गुलाल उड़ाए। यह जुलूस मुख्य बाजार पथ होते हुए नया बाजार के भगत सिंह चौक पहुंचा। यहां पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा समेत अन्य ने शहीद ए आजम भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जुलूस में कांग्रेस नेता रविंद्र नाथ मिश्रा, मुरारी लाल शर्मा, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, विकास मिश्रा, आलोक लोधा, दीप चक्रवर्ती, झंटू भोल समेत अनेक लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.