मुजफ्फर नगर, मई 18 -- समाजवादी पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित विवादित बयान को लेकर ज़िले में विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को जाट महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए राजकुमार भाटी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। जाट महासभा ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि गत 14 मई को दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान राजकुमार भाटी ने अपने संबोधन में जाट और गुर्जर समाज की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की थी। यह भी पढ़ें- बयान की निंदा कर रखा उपवास जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान, महामंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि इस बयान से दोनों समाजों क...