राजकुमार भाटी के बयान पर जताया आक्रोश
रामपुर, मई 15 -- रामपुर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से गुरुवार को बैठक आहूत की गई। बैठक में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के ऊपर की गई अनुचित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। नगर कोषाध्यक्ष पंडित शिवम शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव समाज को जोड़ने का काम किया है, सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजकुमार भाटी जैसे लोग ब्राह्मण समाज को टारगेट करते हैं। यहां नगर महामंत्री पंडित गोपाल शर्मा, अभिषेक शर्मा ,मुकेश पाठक, विकास पांडे ,दीपक शर्मा, गौरव पाठक, पवन पाठक, प्रदीप श्रोत्रिय, विकास शर्मा ,सुबोध राजन त्रिपाठी, सात्विक भारद्वाज ,मयंक शर्मा, रोहित शर्मा, रामवीर शर्मा, रोहित कुकरेती आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- साक्षी महाराज और राजकुमार भाटी से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.