राजकुमार भाटी के बयान की जाट एकता एसोसिएशन ने की निंदा
सहारनपुर, मई 22 -- नानौता। अखिल भारतीय जाट एकता एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर राजकुमार भाटी द्वारा जाट-गुर्जर महिलाओं के प्रति कथित रूप से की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष चौधरी हरेन्द्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं महिला आयोग से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होने कहा कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ दिए गए ऐसे बयान समाज में गलत संदेश देते हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। जिला महासचिव कुलदीप सिंह कृष्णी ने भी बयान की निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान की विहिप नेताओं ने की निंदा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.