बिजनौर, मई 19 -- चांदपुर। ब्राह्मण विकास सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम नितिन तेवतिया को सौंपा गया। ज्ञापन में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर ब्राह्मण, जाट समाज एवं अन्य समाजों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि राजकुमार भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में पातीराम शर्मा, डॉ. विनोद शर्मा, कृष्णवीर शर्मा फौजी, संदीप शर्मा, एडवोकेट संजीव शर्मा, एडवोकेट नीरज तिवारी, अरुण शर्मा, अशोक शर्मा फोटोग्राफर, पंडित रविंद्र भारद्वाज संघर्षी जी महाराज, नंद कुमार पांडे, नंद कुमार शर्मा, शिवा शर्मा आदि रहे। यह भी पढ़ें- सपा नेता के बयान पर भड़की जाट महासभा यह भी पढ़ें- ...