बिजनौर, मई 17 -- चांदपुर में जाट जागरण समिति ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राजकुमार भाटी द्वारा महिलाओं और विभिन्न बिरादरियों के खिलाफ दिए गए कथित आपत्तिजनक व अमर्यादित बयानों पर कड़ी नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- नारेबाजी कर राजकुमार भाटी का फूंका पुतलाज्ञापन की मांग शनिवार को जाट जागरण समिति द्वारा चांदपुर सीओ देश दीपक सिंह को ज्ञापन भेंट कर राजकुमार भाटी के महिलाओं के विषय में दिए गए कथित अश्लील वक्तव्य को लेकर सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की गई। जाट जागरण समिति के अध्यक्ष डॉ. विकास तोमर ने बताया कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजकुमार भाटी अपने संबोधनों में लगातार महिलाओं के विषय में अश्लील व भ्रामक टिप्पणियां कर समाज में असंतोष फैलाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी वह जातिगत अभद्र टिप्पणी करता है तो क...