मऊ, मार्च 31 -- मऊ, संवाददाता। गोरखपुर जनपद निवासी स्व.राजकुमार चौहान की हुई हत्या के विरोध में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट ने गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड़ तक कैंडल जलाकर शांति मार्च निकाला। गाजीपुर तिराहा पार्टी कार्यालय आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजकुमार चौहान के हत्यारों के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई, परिवार के लिए पांच करोड़ रुपया, एक नौकरी तथा हत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग किया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव राजकुमार चौहान ने कहा कि स्व.राजकुमार चौहान एक होनहार नौजवान थे। आए दिन जिस तरह से दलित पिछडों की हत्याएं हो रही हैं। यह चिंता का विषय है व राम-राज के लिए खतरे की घंटी है। पवनी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिटलर विश्वकर्मा ने कहा कि स्व.राजकुमार चौहान की हत्या की सीबीआई जांच नहीं हुई तो पूरा अति पिछड़ा और दलित स...