गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राजकुमार की हत्या के बाद बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन भी लूट ली है। हत्या की पड़ताल में पता चला कि उन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए रेकी की थी, हत्या के लिए सुनसान स्थान चुना और जिस रास्ते वे आए उसी रास्ते फरार हो गए। भागते समय हमलावर उनके गले से सोने की चेन भी लूट ले गए।पुलिस को दी गई तहरीर में राजकुमार की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे वह अपने पति राजकुमार चौहान के साथ टहलने निकली थीं। डब्ल्यू चौहान के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनके पति को घेर लिया। उन्हें घेरने वालों में दीपक गौड़ पुत्र जवाहिर, पार्षद धर्मदेव चौहान पुत्र मुनीम चौहान, लालमणि यादव उर्फ गट्टू पुत्र जतन यादव, धर्मपाल चौहान पुत्र रामेश्वर चौहान, अमर सिंह चौधरी पुत्र उमेश चौधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.