कोडरमा, जून 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव के पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। गुरुवार की दोपहर परिजनों और गुस्साए लोगों ने हत्या के आरोपी रिश्तेदार भीखन यादव के घर में आग लगा दी। मालूम हो कि घटना के बाद से ही घर बंद कर सभी आरोपी फरार हो चुके थे। इसमें से कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है। यह भी पढ़ें- झारखंड राज्य में अपराधियों के हौंसले बुलंद: बाबूलाल मरांडी पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। इस दौरान कोडरमा के अलावा चंदवारा और तिलैया थाना की पुलिस ...