कानपुर, अगस्त 10 -- कानपुर। फिक्की फ्लो ने 'बेटियों को राजकुमारियों की तरह नहीं, योद्धाओं की तरह तैयार करें' की मूल भावना को रेखांकित करते हुए, होटल लैंडमार्क में एक विशेष एवं संवादात्मक वित्तीय साक्षरता सत्र का आयोजन किया। अर्थशास्त्री एवं लेखिका डॉ. आरती गुप्ता ने चर्चा में महिलाओं को केवल बचत और घरेलू वित्त प्रबंधन तक सीमित न रहकर निवेश, परिसंपत्ति आवंटन और परिवार से जुड़े वित्तीय निर्णयों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। एक संवादात्मक मनी बॉक्स गतिविधि के माध्यम से सदस्यों को अपनी वास्तविक परिसंपत्ति वितरण का मूल्यांकन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी पुस्तक आई एम माई ऑन लक्ष्मी का औपचारिक विमोचन किया गया। यहां सुषमा सिंह, कनिका वेद, पूजा गुप्ता, स्नेहा गुप्ता, नलिनी संवाल, नेहा अग्रवाल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दु...