पूर्णिया, मार्च 2 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।सिकलीगढ़ धरहरा स्थित भगवान नरसिंह मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले राजकीय होलिका दहन महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भक्त प्रह्लाद ट्रस्ट के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक एवं सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि, एसडीओ प्रमोद कुमार और एसडीपीओ शैलेश प्रीतम सहित प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर में 40 फीट ऊंचा विशाल होलिका पुतला तैयार किया गया है। मुख्य द्वार, नरसिंह मंदिर और प्रह्लाद स्तंभ को फूलों से सजाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर स्थायी पथ, पंडाल और मंच निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। पूरे परिसर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.