लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। राजकीय हाई स्कूल अहमदनगर में कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं को अंकपत्र वितरित किए गए। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय स्तर पर साजिया बी ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय और खुशी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सना, मोहिनी, साधना और रजनी को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. वीरेश चन्द्र बाजपेयी ने विद्यार्थियों को अंकपत्र वितरित किए। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और निरंतर मेहनत से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा और छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन के लिए संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.