गोंडा, फरवरी 10 -- उमरी बेगमगंज, संवाददाता। राजकीय हाई स्कूल अकौनी में हर्षोल्लास के साथ पुरस्कार वितरण एवं वार्षिक उत्सव मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह जबकि विशिष्ट अतिथि राजकीय हाई स्कूल टिकरिया की प्रधानाचार्या अमिता पांडेय रहीं । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजीत सिंह ने कहा कि आप सब लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई कीजिए और अपने माता पिता के सपनों को पूरा कीजिए। सोंच सदैव सकारात्मक रखिए क्योंकि सकारात्मक विचार के साथ आगे बढ़ने से हमें हर चुनौती का सामना करने की शक्ति मिलती है। लक्ष्य लेकर अध्ययन कीजिए और आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.