हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई। राजकीय हाईस्कूल भरखनी में 'मिशन शक्ति फेज-5' के द्वितीय चरण का भव्य आयोजन किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में संचालित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना और उन्हें प्रशासनिक व विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। एक दिन के प्रशासनिक पद की गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 10 की मेधावी छात्रा मोहिनी देवी को सांकेतिक रूप से एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। इस दौरान मोहिनी ने प्रधानाचार्य के कक्ष में बैठकर विद्यालय की गतिविधियों को परखा। उन्हें पद की गरिमा, कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...