उरई, दिसम्बर 21 -- कालपी(उरई)। तहसील क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल छौंक में शैक्षणिक करियर गाइडेंस कार्यक्रम एवं मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करना था। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट मॉडल तैयार किये। जिसका अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य ने जमकर सराहना की। कैरियर गाइडेंस मेले में विभिन्न विषयों, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं प्रधानाचार्य विजय शंकर तिवारी ने विद्यालय में संचालित कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम और पंख पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दीपक रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स...