बोकारो, मई 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बिहार सरकार/झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री सह गोमिया विधानसभा के पूर्व विधायक क्षेत्र स्व माधव लाल सिंह की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ किए जाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। इस संबंध में झारखण्ड सरकार, मंत्रिमण्डल सचिवालय व निगरानी विभाग द्वारा आदेश जारी किया है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने राजकीय सम्मान के अनुरूप अंत्येष्टि की तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वयं उपायुक्त अजय नाथ झा इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उधर, उपायुक्त ने कहा कि पूर्व मंत्री सह गोमिया विधायक माधव लाल सिंह जी के निधन का समाचार बोकारो जिले के लिए अत्यंत दुःखद है। यह भी पढ़ें- बोकारो : 6 साल में 9 राजनीतिक धुरंधरों के निधन से एक अध्याय का हुआ समापन स्व. माधव लाल सिंह ने सार्वजनिक जीवन में रहकर जनसेवा, सामाजिक समरसता एवं क्षेत्...