आगरा, फरवरी 28 -- थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला जय किशन के आरक्षी काशी के शव का शुक्रवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उसका शव शुक्रवार की सुबह ही गांव पहुंचा था, शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ शव के अंतिम संस्कार की औपचारिकताएं पूरी की गईं। बता दें कि नगला जयकिशन निवासी 28 वर्षीय आरक्षी काशी यादव का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। वह सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाने में तैनात थे। गुरुवार को ड्यूटी के दौरान उनका शव लटका मिला। घटना की जानकारी गुरुवार की देर शाम परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ओमकार यादव किसान हैं, जबकि उनके चाचा जगवीर सिंह गांव के प्रधान हैं। सूचना मिलते ही परिजन सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.