बलिया, फरवरी 3 -- बैरिया। इलाके के इब्राहिमाबाद निवासी सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) में तैनात शंभूनाथ सिंह (35 वर्ष) का शव सोमवार को गांव पहुंचा तो परिजन बिलखने लगे। उनका अंतिम संस्कार गंगा नदी के पचरुखिया घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुखाग्नि 10 साल के पुत्र निखिल ने दी। एसएसबी के 41वीं बटालियन में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शंभूनाथ 31 जनवरी को परेड में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वह किसी प्रकार गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर एक फरवरी को मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही गांव-घर में मातम पसर गया। सोमवार को एसएसबी के जवान उनका शव लेकर इब्राहिमाबाद पहुंचे तो लोगों की भीड़ जुट गयी। पत्नी पूजा देवी, मां मालती देवी, पिता ददन सिंह, पुत्र निखिल और आठ साल का यश शव से लिपटकर बिलखने लगे। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.