गाजीपुर, जनवरी 25 -- भांवरकोल,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदौली अदाई निवासी सेना में हवलदार पद पर तैनात 43 वर्षीय पन्ना लाल का पार्थिव शरीर शनिवार की देर रात उनके पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार वीरपुर गंगा घाट पर किया गया। पन्नालाल अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। पन्नालाल राजभर वर्ष 2005 में सेना में भर्ती हुए और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में 17 कोर एपीएस के पन्नागढ़ में हवलदार पद पर तैनात थे। पन्नालाल राजभर की पत्नी संजू देवी वर्तमान में ग्राम पंचायत बदौली अदाई की ग्राम प्रधान हैं। बता दें कि बीते 23 जनवरी की रात पन्नालाल राजभर अपनी पत्नी संजू देवी और अपने अति नजदीकी पड़ोसी नीरज सिंह कुशवाहा के साथ ट्रेन से घर आ रहे थे । पत्नी से ट्रेन में ही टहलने की बा...