राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी का हुआ अंतिम संस्कार
कन्नौज, अप्रैल 6 -- हसेरन के नन्दपुर गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी की उपचार के दौरान रविवार की रात कानपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। लोकतंत्र सेनानी के अंतिम दर्शन को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। नन्दपुर गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी रामनारायण सिंह बर्मा (70) पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार कानपुर के एक अस्पताल में कई दिनों से चल रहा था। रविवार की रात उपचार के दौरान उन्होने दम तोड़ दिया। सोमवार की सुबह परिजन उनका शव लेकर गांव पहंुचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राजकीय सम्मान दिया गया। उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम दर्शन को सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उनके निधन की जानकारी पर तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, जिलाध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.