राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह
बोकारो, मई 15 -- चार बार के विधायक रहे गोमिया के लाल और झारखंड एवं बिहार सरकार में भी मंत्री रहे पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पार्थिव देह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ साड़म स्थित बोकारो नदी तट पर शमशान घाट पर किया गया। बड़े पुत्र विकास लाल सिंह ने मुखाग्नि दी। वहीं पुत्र प्रकाश लाल सिंह व बादल लाल सिंह, भतीजा सुरजलाल सिंह व आकाश लाल सिंह सहित अन्य ने कंधा दिया। अंत्येष्टि के पूर्व सम्मान में मातमी धुन के साथ पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और नम नयनों से उपस्थित हजारों व्यक्तियों ने अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि मालूम हो कि माधव बाबू झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे और उन्हें उत्कृष्ट विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.