सिमडेगा, सितम्बर 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान को रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहर के नैगम टोली स्थित उनके आवासीय परिसर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया। इसके बाद लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस. खोटरे, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी सहित कई जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि के बाद तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा के लिए निकाला गया। अंतिम यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री विमला प्रधान का राजकीय सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार जगह-जगह लोगों ने रुककर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ...