राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से दी अंतिम विदाई
कन्नौज, जून 25 -- छिबरामऊ। क्षेत्र के नौगाई गांव के वीर सपूत एवं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान विनीत कुमार द्विवेदी (52) पुत्र सुरेन्द्र द्विवेदी को गुरुवार को पूरे राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके पैतृक गांव पहुंचते ही शोक और गर्व का अद्भुत संगम देखने को मिला। सैकड़ों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ अपने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। विनीत कुमार द्विवेदी वर्ष 2003 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे और उनकी पहली तैनाती जम्मू-कश्मीर में हुई थी। वर्तमान में वह 71वीं बटालियन के साथ पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक मौसम खराब होने पर आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनका दुखद निधन हो गया। गुरुवार को उनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.