राजकीय सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी
गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। मणिपुर उखरूल जिले में शहीद हुए नंदग्राम निवासी और असम राइफल्स के जवान चंद्र मोहन सिंह का गुरुवार को हिंडन घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य सम्मान के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान सैन्य टुकड़ी ने शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राष्ट्र की सेवा में उनके योगदान और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए सैन्य अधिकारियों ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सदर एसडीएम अरुण दीक्षित तथा 56 फील्ड रेजिमेंट, मेरठ के कर्नल नवीन शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.