गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। राजकीय सम्मान के साथ रविवार को गांव झाड़सा निवासी हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता गोपीचंद गहलोत का अंतिम संस्कार हुआ। उनके बेटे वीरेंद्र और सुरेंद्र ने मुखाग्नि दी। शनिवार को गोपीचंद गहलोत ने अंतिम सांस ली। वे किडनी की बीमारी के चलते डायलिसिस पर थे। सेक्टर-28 स्थित आवास में उनका देहांत हुआ। उसके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। रविवार को गांव झाड़सा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके पर गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला, जजपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय चौटाला, वरिष्ठ नेता अनंतराम तंवर मौजूद रहे। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट डालकर गहलोत के निधन को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि गह...