मधुबनी, अप्रैल 29 -- राम शरण साह मधुबनी।राजकीय सम्मान के साथ कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार को अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राजकीय सम्मान की घोषणा करते ही शहर के गदियानी लोहरसारी मोहल्ला में पुलिस प्रशासनिक गतिविधियां अचानक बढ़ गई। डीएम आनंद शर्मा, एसपी योगेंद्र कुमार, नगर विकास विभाग के विशेष सचिव मनन राम, नगर निगम आयुक्त उमेश कुमार भारती, डीपीआरओ परिमल कुमार, सदर एसडीओ चंदन कुमार झा, एसडीपीओ अमित कुमार, लाइन डीएसपी जितेन्द्र प्रसाद, ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार, ट्रैफिक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन सहित अन्य अधिकारियों ने दिवंगत कृष्ण भूषण कुमार के घर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र और फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यह भी पढ़ें- सुलतानगंज के ईओ और ...