बाराबंकी, मार्च 26 -- बाराबंकी। शहर में स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोरी एवं मातृ-पितृ सदन होम में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल जज सीनियर डिवीजन शिवानी रावत सिविल जज, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड सोनम शर्मा ने सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण करने के बाद आयोजित जागरूकता शिविर में किशोरियों को कानूनी अधिकारों, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल, आत्मरक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा संवासिनियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और आत्मनिर्भरता के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में किशोरियों ने अपनी समस्याओं एवं जरूरतों को रखा, जिन्हें प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर सविता सिंह, सलमान, महादेव समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.