मेरठ, मई 30 -- शनिवार को जिला जज अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय, डीएम डा. वीके सिंह व एसएसपी अविनाश पांडे ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह व राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जिला जज, डीएम, एसएसपी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों से वार्ता करते हुये उनसे खान-पान, दवाई, खेलकूद, पेशी, पैरवी हेतु वकील, योगा, स्वास्थ्य आदि विषयों पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी किशोरों को योगा, मेडिटेशन, खेलकूद आदि गतिविधियां कराई जाएं। सूरजकुंड बालगृह पर जिला जज, डीएम एवं एसएसपी ने बच्चों से वार्ता करते हुए विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्...