गंगापार, अप्रैल 1 -- मेजा विकास खंड के गेदुराही गांव स्थित राजकीय समेकित विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को परीक्षा परिणाम का वितरण किया गया। अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों को वितरित किए गए परीक्षा परिणाम पर स्कूली बच्चों में भारी खुशी रही। इस अवसर पर उपस्थित रहे अभिभावकों से प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग विभाग द्वारा संचालित यह विद्यालय उनके आसपास में खुला है, यह सौभाग्य की बात है कि यमुनापार के मेजा में खोला गया है। अपने बच्चों के साथ अन्य बच्चों का प्रेवश समय से दिलाएं। परीक्षा परिणाम वितरण के समय परीक्षा प्रभारी अनिता सरन, शिक्षक ऋषभ कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.