रांची, जून 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्राचार्य डॉ रामनारायण पंडित ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का परिपालन हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। समारोह के दौरान रांची नगर निगम वार्ड-27 के स्वच्छता अधीक्षक अमित कुमार सिंह और वार्ड पार्षद बबली सोनी के सौजन्य से कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। मौके पर प्रदीप शर्मा, अंश वर्मा, डॉ शैलेश मिश्र, मुकुल मिश्र, राजीव मिश्र, शुभम सोनी, शुभम दुबे, अनीता शर्मा, रुपेश वर्मा, सत्येंद्र दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- हरियाली सकारात्मक ऊर्जा का करती है संचार : प्राचार्य यह भी पढ़ें- डीएवी में मनाया गया विश्व पर्य...