मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अपर जज दिव्या भार्गव, अपर जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ.सतेंद्र चौधरी, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल एवं नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान किशोरों से किसी प्रकार की समस्या की जानकारी ली गई। एक किशोर को पुरस्कार भी दिया गया। बताया गया कि प्रत्येक माह किशोर की वाद विवाद प्रतियोगिता कराई जाए। इसके अलावा जिला जज बिरेन्द्र कुमार सिंह ने जिला कारागार मुजफ्फरनगर की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया । दोषसिद्ध बंदियों के हितार्थ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सिविल जज डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने कैदियों से उनकी समस्याए सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.