राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंदी किशोर को पीटा, भर्ती
वाराणसी, जुलाई 4 -- रामनगर (वाराणसी), संवाद। रामनगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में एक बंदी किशोर की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिछले दिनों निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज से खराब खाना देने और रिहाई के नाम पर धन उगाही की शिकायत करना उसे महंगा पड़ गया। इससे खार खाए अधीक्षक और बंदी रक्षक ने उसे बुरी तरह पीट दिया। घायल किशोर को चोरी छिपे पहले आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया और जब किशोर की हालत गंभीर हुई तब उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया。 यह भी पढ़ें- Varanasi News: राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंदी किशोर को पीटा किशोर की माता-पिता का बयान चंदौली जनपद के विरहू गांव थाना चकिया निवासी किशोर के पिता और मां ने बताया कि पिछले दो माह से उनका लड़का राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में बंद है। सोमवार को मां मिलने गई थी। उसके बाद 2 जून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.