मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में सोमवार को मेरा वजूद फाउंडेशन के तत्वाधान में संस्कारशाला जीवन का आधार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों व विशेषज्ञों ने बाल गृह में निरुद्ध किशोरों को नैतिक मूल्यों और उत्तम संस्कारों को अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाने की सीख दी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पहुंचे फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य साहित्यकार डॉ. अ. कीर्ति वर्धन और संस्कारशाला के शिक्षक मनीष अरोड़ा ने किशोरों का उचित मार्गदर्शन किया। शिक्षक मनीष अरोड़ा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि संस्कार ही वास्तव में किसी भी व्यक्ति के सच्चे व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: शिक्षकों को मानवीय और संवैधानिक मूल्यों का मिलेगा प्रशिक्षण उन्होंने आगे जोड़ा कि सत्य, अनुशासन, सेवा, करु...