मुजफ्फर नगर, मई 1 -- मुजफ्फरनगर। राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का न्यायिक अधिकारियों द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में अपर जिला जज ज्योत्सना शिवांच, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. सत्येंद्र कुमार चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी और एडिशनल सिविल जज सोनम गुप्ता शामिल रहीं। अधिकारियों ने संस्था की पत्रावलियों का अवलोकन किया और निरुद्ध किशोरों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनके रहन-सहन, शिक्षा व्यवस्था और रुचियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संस्था प्रभारी मोहित कुमार, मनोचिकित्सक डा. अर्पण जैन उपस्थित रहे। टीम ने किशोरों के कल्याण हेतु दिशा-निर्देश जारी किए। यह भी पढ़ें- प्रेक्षण गृह में बच्चों को नियमित रूप से कानूनी सहायता उपलब्ध कराएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...