मुजफ्फर नगर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र चौधरी ने मंगलवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किशोरों के खानपान, आवास और उनके कानूनी प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। सचिव डॉ. सत्येंद्र चौधरी ने संप्रेक्षण गृह के प्रथम तल का भ्रमण किया और वहां रह रहे किशोरों से बातचीत की। उन्होंने संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन कर किशोरों को मिल रही कानूनी सहायता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संस्था प्रभारी मोहित कुमार, स्टाफ नीरज कुमार एवं सुरक्षाबल, शिक्षण स्टाफ सहायक अध्यापक राकेश कुमार, कंप्यूटर अध्यापक विक्रांत वर्मा और सुरजीत कुमार उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- वृद्धा आश्रम में अव्यवस्थाएं मिलने पर दिए सुधार के आदेश डा. चौधरी ने संस्था प...