राजकीय श्रावणी मेला 2026 को जसीडीह में उच्चस्तरीय बैठक
देवघर, जुलाई 1 -- जसीडीह प्रतिनिधि विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर बुधवार को जसीडीह रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट में रेलवे और जिला प्रशासन की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर प्रमुख रूप से शामिल रहे। बैठक में मेले में लाखों कांवरियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, यात्री सुविधाओं तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक के बाद एसपी प्रवीण पुष्कर ने जसीडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश व निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया और संभावित भीड़ वाले स्थानों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.