देवघर, जुलाई 20 -- राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल, सुगम एवं सुरक्षित संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन तथा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई ​बैठक में अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिशा-निर्देश दिया गया। श्रावणी मेला में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं व कांवरियों को निर्बाध 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने सहित महामारी निरोधक उपायों की विस्तृत रूपरेखा की समीक्षा मंत्री ने की। समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने स्पष्ट कहा कि राजकीय श्रावणी मेला में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवरियों की स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा...