राजकीय श्रावणी मेला : डीआईजी ने जांची सुरक्षा इंतजामों की बारिकियां
देवघर, जुलाई 14 -- देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान हर दिन वैद्यनाथधाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को लेकर सोमवार को डीआईजी अंबर लकड़ा ने बाबा मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, शिवगंगा, क्यू कॉम्प्लेक्स, फुट ओवरब्रिज, विभिन्न प्रवेश व निकास मार्गों सहित प्रमुख स्थलों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के सुचारु संचालन, कतार व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- संवेदनशील स्थलों पर सादे लिबास में पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.