राजकीय शोक के चलते अस्पतालों में ओपीडी बंद, मरीज हुए परेशान
हरिद्वार, मई 20 -- पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर घोषित राजकीय शोक के चलते जिले के सभी सरकारी संस्थान बंद रहे। इसका असर सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाओं पर भी पड़ा। ओपीडी बंद होने के कारण इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई मरीज बिना उपचार कराए ही लौट गए। ज्वालापुर से आईं बुजुर्ग महिला राजरानी ने बताया कि उनका इलाज मेला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ से चल रहा है। वह अपनी एक्स-रे रिपोर्ट लेकर अस्पताल पहुंची थीं, लेकिन वहां ओपीडी बंद मिली। उन्होंने कहा कि काफी उम्मीद के साथ अस्पताल आई थीं, लेकिन बिना इलाज वापस जाना पड़ रहा है। श्यामपुर निवासी राहुल ने बताया कि उनकी पत्नी के पैरों में लंबे समय से दिक्कत है। वह उन्हें दिखाने सरकारी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि राजकीय शोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.