रांची, सितम्बर 6 -- रांची। उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राजकीय शोक और सरकारी अवकाश के कारण सात सितंबर को निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की सुनवाई स्थगित कर दी गई है। संबंधित मतदाताओं को सुनवाई की अगली तिथि की जानकारी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के माध्यम से बाद में दी जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ की ओर से दी जाने वाली अगली सूचना का इंतजार करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई करें। यह भी पढ़ें- कल एसआईआर के तहत निर्धारित दावा-आपत्ति की सुनवाई स्थगित यह भी पढ़ें- मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से कांग्रेस का लोक भवन पर कल प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित यह भी पढ़ें- राज्य में आज और कल राजकीय शोक, कल एसआईआर की सुनवाई को लेकर ऊह...