हल्द्वानी, जनवरी 31 -- फोटो के साथ हल्द्वानी। नैनीताल जिले के राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। अजमेर के पटेल सिंथेटिक स्टेडियम में 30 से 2 फरवरी तक आयोजित 7वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश के 25 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। गिरीश ने शनिवार को 5000 मीटर पैदल चाल (वॉक रेस) प्रतियोगिता के सभी वर्गों में रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। वह भारतीय सेना में पैदल चाल के सर्वोच्च खिलाड़ी रह चुके हैं। फोटो- राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ने जीता स्वर्ण पदक।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...