राजकीय शिक्षक संघ की शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग
लखनऊ, जुलाई 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ ने राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता एवं गणित विज्ञान विषय सहित अन्य विषयों के सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की है। संगठन के संरक्षक रामेश्वर पांडेय एवं प्रदेश अध्यक्ष सत्यशंकर मिश्रा की ओर से इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र भी भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के 150 से ज्यादा राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता के सभी पद रिक्त हैं। उदाहरण स्वरूप बांदा के जीआईसी कालिंजर, जीआईसी पैलानी एवं जीजीआईसी बबेरू एवं ललितपुर के जीआईसी बार में कोई प्रवक्ता नहीं है। इसी प्रकार मिर्ज़ापुर जिले के कई विद्यालय और रामपुर के कई विद्यालय प्रवक्ता विहीन है। प्रदेश के 90% राजकीय हाईस्कूलों में 2 या 3 शिक्षक ही कार्यरत हैं। इतना ही नहीं 80 फीसदी राजकीय हाई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.