मेरठ, मई 16 -- राजकीय शिक्षक संघ का तीन दिवसीय अधिवेशन प्रारंभ हो गया है। शनिवार को पहले दिन दूर दराज से आए लगभग 100 शिक्षकों ने पंजीकरण कराया। सम्मेलन पीएल शर्मा स्मारक पर शुरू हुआ। मंडलीय अध्यक्ष विपिन भारद्वाज ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन आज सुबह 11 बजे से होगा। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष सुनील कुमार भड़ाना ने कहा कि सम्मेलन को लेकर अधिकारिक रूप से कोई अवकाश की स्वीकृति नही मिली है। मंडलीय अध्यक्ष विपिन भारद्वाज का कहना है कि सम्मेलन रविवार को आयोजित हो रहा है, इसलिए ऐसी अवकाश की स्वीकृति नहीं है। सभी वरिष्ठजनों का स्वागत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...