पूर्णिया, सितम्बर 3 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और बेहतर शिक्षण पद्धति को बढ़ावा देने के लिए पूर्णिया पूर्व प्रखंड के शहरी क्षेत्र वार्ड 45 के मध्य विद्यालय उथरी पोखरिया के प्रधानाध्यापक अजय कुमार पंडित को राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जाएगा। पटना में आयोजित समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। उनके चयन की खबर से विद्यालय परिवार के साथ-साथ जिले के शिक्षकों एवं शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। वही वार्ड पार्षद प्रदीप जयसवाल, पूर्व पार्षद पवन भगत, स्थानीय गोविंद साह, अजय साह अजय कुमार आदि इस सम्मान के प्रति हर्ष जताया है।श्री यह भी पढ़ें- होदा को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार पंडित वर्तमान में सदर मुख्यालय क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय उथरी पोखरिया में प्रधानाध्यापक के पद पर...