राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका को सांसद ने किया स्वागत
गया, सितम्बर 23 -- अखिल भारतीय मौर्य शिक्षा सह शिक्षा मंच, नवादा की ओर से बुधवार को गोनावां स्थित बंधन पैलेस में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित डोभी प्रखंड के मध्य विद्यालय बहेराडीह की शिक्षिका गुड्डी कुमारी को औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सांसद ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुड्डी इसी तरह मेहनत और ईमानदारी से कार्य कर अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित करें। इस मौके पर रामकृष्ण महतो समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.