बक्सर, सितम्बर 3 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 हेतु जिले से चयनित मो. इमाम अली अंसारी, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, नथुनी अहिर के डेरा, प्रखंड डुमरांव को पुरस्कार से वंचित करने हेतु विभाग को पत्र भेज दिया गया है। इस आशय की जानकारी डीएम साहिला ने दी। बता दें कि बुधवार को राज्य सरकार ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार देने के लिए 38 शिक्षकों की सूची जारी की थी। जिसमें बक्सर से एकमात्र मो. इमाम अली अंसारी का नाम था। ऐसे में जिला से अब किसी भी शिक्षकों को यह पुरस्कार नहीं मिलेगा। वहीं डीएम साहिला ने बताया कि डीईओ इंद्र कुमार कर्ण ने इस बात से अवगत कराया है कि डुमरांव प्रखंड स्थित नथुनी अहिर के डेरा मध्य विद्यालय में पदस्थापित सहायक शिक्षक विरेन्द्र प्रसाद एवं अरविन्द कुमार के विरुद्ध ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए। साथ ही आवेदन...