राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के 1344 पद और बढ़ेंगे
प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 1344 पद और बढ़ेंगे। शिक्षा निदेशालय ने 163 नए राजकीय विद्यालयों में पदसृजन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मुख्यमंत्री घोषणा, समग्र शिक्षा और प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत नवनिर्मित विद्यालयों में हाईस्कूल स्तर के 121 जबकि इंटरमीडिएट स्तर के 42 विद्यालय हैं। इनमें प्रवक्ता के 420, एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) के 924 कुल 1344 पदों की मंजूरी देने का अनुरोध किया गया है। प्रधानाचार्य के 42 और प्रधानाध्यापक के 121 पद भी शामिल हैं। इन चारों तरह के पदों में से सीधी भर्ती के 50 प्रतिशत पदों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती होगी। वहीं कनिष्ठ सहायक के 174 पदसृजित करने का भी अनुरोध किया गया है जिन पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.