बगहा, फरवरी 28 -- जमुनिया। ए सं प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर एवं राजकीय मध्य विद्यालय धमौरा में वार्षिक बाल मेला का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। वार्षिक बाल मेले के दौरान भवानीपुर विद्यालय की बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसे सामाजिक मुद्दों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह से भरा नजर आया। भवानीपुर के प्रधानाध्यापक हरेंद्र पटवारी तथा धमौरा के प्रधानाध्यापक प्रसाद राम के नेतृत्व में आयोजित इस बाल मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.