हापुड़, दिसम्बर 15 -- जनपद हापुड़ के समस्त राजकीय विद्यालयों में परख मिडलाइन असेसमेंट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। यह परीक्षा कक्षा 9 के सभी विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। परीक्षा में हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों से प्रश्न पूछे गए। कुल 60 प्रश्न थे, जिनमें प्रत्येक विषय से 15-15 प्रश्न शामिल थे। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का आंकलन करना और उनकी शैक्षिक कठिनाइयों की पहचान करना है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के परिणामों के आधार पर विद्यार्थियों की कमजोरियों को चिन्हित कर उपचारात्मक शिक्षण के माध्यम से उनके अधिगम स्तर को सुदृढ़ किया जाएगा। जिससे शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके। जिला समन्वयक दीपा तोमर, नोडल अधिकारी अमित कुमार शर्मा एवं प्रवेश कुमार के नेतृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.